Explore

Search

March 16, 2026 8:10 pm

भगवानपुर हाट : मलमलिया चौक पर बिहार सरकार के मंत्री व नेताओं का हुआ स्वागत

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

भगवानपुर हाट (सीवान): प्रखंड के मलमलिया चौक पर शनिवार को जदयू नेता और पूर्व विधायक सत्यदेव प्रसाद सिंह के नेतृत्व में बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी और अन्य नेताओं का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। मंत्री विजय चौधरी, सुनील कुमार, जयंत राज, पूर्व सांसद दुलालचंद्र गोस्वामी, बुलो मंडल, अश्वमेधा देवी, विधान पार्षद रवींद्र प्रसाद, पूर्व विधायक विद्यासागर निषाद समेत अन्य नेता पटना से सिवान जा रहे थे।

स्वागत के दौरान मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि जदयू पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। इस अवसर पर मंत्री और अन्य नेताओं ने मलमलिया चौक स्थित बलिदानी सभापति सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जदयू कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ इस आयोजन में उपस्थित थी।

स्वागत समारोह में वैद्यनाथ महतो, जदयू नेता टुनटुन प्रसाद, मुखिया वीरेंद्र साह, पूर्व मुखिया शंभू साह, नौशाद अली, इमरान अंसारी, शैलेंद्र महतो, भुनेश्वर राम सहित कई प्रमुख लोग मौजूद थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर