Explore

Search

May 26, 2026 8:31 pm

दारौंदा: शिक्षकों को अनामांकित बच्चों की खोज के लिए गृहवार सर्वे का निर्देश

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

दारौंदा (सीवान): प्रखंड मुख्यालय स्थित माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को बीपीएम सुवेंदु कुमार की अध्यक्षता में प्रधानाध्यकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रमुख रूप से विद्यालयों के पोषक क्षेत्रों में आउट ऑफ स्कूल बच्चों की खोज, और क्षिजित बच्चों को नामांकित करने के लिए गृहवार सर्वे करने का निर्देश दिया गया।

बीपीएम ने बताया कि सर्वे में अनामांकित बच्चों को पहचानकर उन्हें उम्र सापेक्ष या ज्ञान के अनुरूप नामांकित किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय में प्रधानाध्यापक, नोडल शिक्षक और हेल्प डेस्क की जिम्मेदारी होगी। यह सर्वे डोर टू डोर किया जाएगा, जिसमें पोषक क्षेत्रों के वार्ड वाइज सर्वे करना होगा। हेल्प डेस्क का गठन 3 से 4 दिसंबर तक किया जाएगा और आम सभा 15 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी।

इसके अलावा, विद्यालय में आवासीय या गैर आवासीय प्रशिक्षण देने, यूथ क्लब गठन करने, और बाल संसद के बच्चों के सहयोग से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्देश दिया गया। बीआरपी युवराज सिंह, अमरेश कुमार सिंह, भगवान प्रसाद, रवींद्र कुमार, धनंजय कुमार उपाध्याय, शहाबुद्दीन अंसारी, राजदेव प्रसाद और भागवत महतो समेत कई शिक्षक इस बैठक में उपस्थित थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर