Explore

Search

March 22, 2026 11:53 am

हुसैनगंज: मतदान सामग्री के साथ कर्मी बूथों पर रवाना

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

हुसैनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित सद्भावना मंडप में शनिवार को बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी राहुल कुमार की उपस्थिति में मतदान कर्मियों के बीच मतदान सामग्री का वितरण किया गया। सामग्री प्राप्त करने के बाद मतदान कर्मी अपने-अपने बूथों पर रवाना हो गए।

निर्वाची पदाधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि प्रखंड के पांच पैक्स के लिए चौथे चरण का मतदान होगा, और इसके लिए सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। इस चुनाव में 13 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 8790 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 5899 पुरुष और 2891 महिला मतदाता शामिल हैं।

चुनाव में 58 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जिनमें 18 अध्यक्ष पद के उम्मीदवार और 40 कार्यकारिणी सदस्य पद के उम्मीदवार हैं। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा और मतपेटियाँ मतदान के बाद मुख्यालय स्थित एमएस हाई स्कूल में रखी जाएंगी। 2 दिसंबर को सुबह आठ बजे से मतगणना होगी।

निर्वाची पदाधिकारी ने यह भी बताया कि गोपालपुर, बघौनी, सिधवल और प्रतापपुर के सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं, इसलिए केवल पांच पैक्स में मतदान होगा। इसके लिए पूर्वी हरिहांस, छाता, मचकना, हथौड़ा और खानपुर खैरानटी में मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर