✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
भगवानपुर हाट प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार देर रात एक महिला को बेहोशी की हालत में भर्ती कराया गया। महिला की पहचान सारण जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र के सिसई निवासी कमला राम की पुत्री के रूप में हुई है।
महिला के पिता ने बताया कि उनकी पुत्री जीविका से जुड़ी हुई है और लहलादपुर स्थित ग्रामीण बैंक की बैंक मित्र के रूप में कार्यरत है। डॉक्टर प्रमेंद्र कुमार ने जानकारी दी कि महिला ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। तत्काल उपचार के बाद अब वह खतरे से बाहर है।
इस घटना को लेकर स्वजनों और स्थानीय लोगों के बीच चिंता का माहौल है। फिलहाल, महिला के ठीक होने की खबर से स्वजनों ने राहत की सांस ली है।
Author: Samay Siwan
Post Views: 2

