Explore

Search

April 12, 2026 6:11 pm

सीवान: तापमान गिरने के साथ कोल्ड डायरिया की चपेट में आने लगे लोग

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सर्दी के आगमन के साथ ही सीवान जिले में कोल्ड डायरिया और अन्य मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। तापमान में गिरावट के कारण खांसी, जुकाम और कोल्ड डायरिया के रोगियों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। सरकारी अस्पतालों से लेकर निजी क्लीनिक और नर्सिंग होम तक मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी है।

दिन में धूप के बावजूद सुबह और रात की कड़ाके की ठंड बीमारियों को बढ़ावा दे रही है। सदर अस्पताल के ओपीडी में प्रतिदिन पांच से अधिक मरीज कोल्ड डायरिया और खांसी-जुकाम के इलाज के लिए आ रहे हैं।

डा. मो. इसराइल ने बताया कि सर्दी के मौसम में कोल्ड डायरिया और निमोनिया के मामलों में वृद्धि होती है, क्योंकि ठंड के कारण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। उन्होंने बताया कि यह भ्रांति है कि डायरिया केवल गर्मी में होता है; ठंड में भी यह समस्या आम है। बच्चों के पेट दर्द और अन्य लक्षणों पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी गई है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर