Explore

Search

July 5, 2026 7:59 am

सीवान: अलग-अलग जगहों से शराब बरामद, सात तस्कर गिरफ्तार

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार को सीवान जिले के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी और वाहन जांच अभियान चलाकर भारी मात्रा में शराब बरामद की। इस दौरान सात तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जिनसे पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।

मद्य निषेध निरीक्षक पीयूष राज ने बताया कि विशेष छापेमारी अभियान के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों में वाहन जांच के दौरान शराब बरामद की गई। मैरवा थाना क्षेत्र के मैदनिया नहर के पास दो बाइक सवार तस्करों को 144 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

दूसरी कार्रवाई में सीवान जंक्शन के पास तीन व्यक्तियों को 206.88 लीटर शराब के साथ पकड़ा गया। गिरफ्तार तस्करों में छपरा जिले के दालदली बाजार निवासी अमित कुमार, अनुप कुमार और विकास कुमार शामिल हैं।

तीसरी टीम ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्रीनगर मोड़ पर एक कार की जांच के दौरान 313.155 लीटर शराब बरामद की। इस मामले में मुरादाबाद निवासी आकाश कुमार और सोनीपत निवासी पवन को गिरफ्तार किया गया। सभी गिरफ्तार व्यक्तियों को जेल भेज दिया गया है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर