✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सीवान: ठंड और कोहरे के प्रकोप को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों को निरस्त करने और कुछ ट्रेनों के फेरे घटाने का निर्णय लिया है। रेलवे के अनुसार, यह कदम कोहरे के दौरान ट्रेनों के सुरक्षित और सुचारु संचालन के लिए उठाया गया है। वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने ट्रेनों के निरस्त होने की जानकारी दी।
निरस्त ट्रेनों की सूची इस प्रकार है:
1. 12529 पाटलिपुत्र-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस:
यह ट्रेन 2, 3, 4, 9, 10, 11, 16, 17, 18, 23, 24, 25, 30, 31 दिसंबर, 1, 6, 7, 8, 13, 14, 15, 20, 21, 22, 27, 28, 29 जनवरी और 3, 4, 5, 10, 11, 12, 17, 18, 19, 24, 25, 26 फरवरी को निरस्त रहेगी।
2. 12530 लखनऊ जंक्शन-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस:
यह ट्रेन उपरोक्त तिथियों पर निरस्त रहेगी।
3. 15054 लखनऊ जंक्शन-छपरा एक्सप्रेस:
यह ट्रेन 1, 3, 4, 7, 8, 10, 11, 14, 15, 17, 18, 21, 22, 24, 25, 28, 29, 31 दिसंबर और 1, 4, 5, 7, 8, 11, 12, 14, 15, 18, 19, 21, 22, 25, 26, 28, 29 जनवरी और 1, 2, 4, 5, 8, 9, 11, 12, 15, 16, 18, 19, 22, 23, 25, 26 फरवरी को निरस्त रहेगी।
4. 15053 छपरा-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस:
यह ट्रेन 2, 4, 5, 8, 9, 11, 12, 15, 16, 18, 19, 22, 23, 25, 26, 29, 30 दिसंबर और 1, 2, 5, 6, 8, 9, 12, 13, 15, 16, 19, 20, 22, 23, 26, 27, 29, 30 जनवरी और 2, 3, 5, 6, 9, 10, 12, 13, 16, 17, 19, 20, 23, 24, 26, 27 फरवरी को निरस्त रहेगी।
अन्य प्रमुख ट्रेनों की स्थिति:
15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, 15621 कामाख्या-आनंद विहार टर्मिनल, 12523 न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें भी विभिन्न तिथियों पर निरस्त रहेंगी।
11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस 2 दिसंबर से 27 फरवरी तक प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को, जबकि 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस 3 दिसंबर से 28 फरवरी तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को निरस्त रहेगी।
13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस और 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस भी जनवरी और फरवरी में निर्धारित तिथियों पर नहीं चलेंगी।
रेलवे प्रशासन यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुँचने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने का सुझाव दे रहा है।

