✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सीवान नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर मोहल्ले में एक बंद मकान से पुलिस ने गुरुवार को एक व्यक्ति का शव बरामद किया। शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।
मिली जानकारी के अनुसार, लक्ष्मीपुर स्थित रविंद्र सिंह के मकान में एक व्यक्ति किराए पर रहता था। तीन-चार दिनों से मकान बंद था, लेकिन बुधवार शाम मकान से दुर्गंध फैलने लगी। स्थानीय लोगों ने इस पर पुलिस को सूचना दी।
बुधवार को पहुंची पुलिस टीम दुर्गंध की अधिकता के कारण शव को बरामद नहीं कर सकी। गुरुवार को दोबारा सूचना मिलने पर पुलिस ने बंद मकान का दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया। शव की स्थिति को देखते हुए अनुमान है कि व्यक्ति की मौत तीन-चार दिन पहले हुई होगी।
फिलहाल पुलिस शव की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।
Author: Samay Siwan
Post Views: 4

