Explore

Search

July 5, 2026 9:32 am

सीवान: सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर टेक होम राशन का वितरण

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सीवान जिले में नवंबर माह के टेक होम राशन (टीएचआर) का वितरण सभी परियोजनाओं के आंगनबाड़ी केंद्रों पर किया गया। इस वितरण के तहत शून्य से तीन वर्ष के बच्चों और गर्भवती व धात्री महिलाओं को पोषण का लाभ प्रदान किया गया।

जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता के निर्देशानुसार इस प्रक्रिया की सघन निगरानी की गई। आइसीडीएस की डीपीओ तरणि कुमारी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी और महिला पर्यवेक्षिकाओं ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर वितरण कार्य की समीक्षा की।

यह पहल जिले में पोषण स्तर को सुधारने और लक्षित वर्गों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर