Explore

Search

April 12, 2026 8:04 pm

सीवान: उत्पाद विभाग के विशेष अभियान में शराब के साथ चार गिरफ्तार

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सीवान: उत्पाद विभाग की टीम द्वारा बुधवार को चलाए गए विशेष अभियान में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से शराब के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान कुल 401.675 लीटर शराब बरामद की गई।

मधनिषेध निरीक्षक पीयूष राज ने बताया कि बुधवार को विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसमें गुठनी चेकपोस्ट, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्यामपुर और नौतन थाना क्षेत्र के गोसाई मोड़ में शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

पहली छापेमारी गुठनी चेकपोस्ट पर हुई, जहां एक पिकअप के तहखाने से 297.9 लीटर शराब बरामद की गई और तस्कर को गिरफ्तार किया गया। दूसरी छापेमारी श्यामपुर में सवारी बस में की गई, जहां से 37.275 लीटर शराब बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। तीसरी छापेमारी नौतन थाना क्षेत्र के गोसाई मोड़ के समीप हुई, जहां एक फल के कैरेट में 67.400 लीटर शराब के साथ तस्कर को पकड़ा गया।

गिरफ्तार तस्करों में वैशाली जिले के सुधीर कुमार, राहुल कुमार, नौतन के निहाल कुमार यादव और यूपी के फरीदाबाद निवासी विनय कुमार पांडे सहित एक अन्य तस्कर शामिल हैं। सभी को जेल भेज दिया गया है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर