Explore

Search

July 6, 2026 8:16 pm

सिवान: स्लीपर कोच से 50 बोतल विदेशी शराब बरामद

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान : रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने गाड़ी संख्या 02564 के स्लीपर कोच संख्या एम 3 के बर्थ संख्या 27 से 50 बोतल विदेशी शराब बरामद की। यह कार्रवाई आरपीएफ को 139 पर की गई शिकायत के बाद त्वरित रूप से की गई।

शिकायत प्राप्त होने के बाद आरपीएफ की टास्क टीम ने प्लेटफार्म संख्या एक पर खड़ी ट्रेन की गहन जांच की। इस दौरान हेड कांस्टेबल परमिंदर राय के नेतृत्व में सिपाही नागेंद्र यादव और बिंदेश्वर साह गौड़ द्वारा कोच की तलाशी ली गई, जिसमें 50 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

इस कार्रवाई से यह साबित होता है कि रेलवे सुरक्षा बल यात्रियों की सुरक्षा और अपराधों के खिलाफ सख्त कदम उठा रहा है, ताकि यात्रा को सुरक्षित और सुचारू बनाया जा सके।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर