Explore

Search

June 20, 2026 4:30 pm

आंदर : मरीजों को गोद लेकर उनके बीच फूड बास्केट का किया गया वितरण

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

आंदर : जिले के आंदर प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को टीबी मुक्त अभियान के तहत टीबी रोगियों को गोद लेने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर रोगियों को पौष्टिक आहार की पोटली वितरित की गई। भारत सरकार ने 2025 तक टीबी को समाप्त करने का लक्ष्य रखा है, और इसी दिशा में जिले में टीबी मुक्त अभियान की शुरुआत की गई है।

कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. अमितेश कुमार ने कहा कि इस अभियान के तहत सीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डा. दीपक कुमार विश्वकर्मा ने चार टीबी मरीजों को गोद लिया, वहीं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अभिषेक कुमार ने दो, फार्मासिस्ट नीरज कुमार ने एक और जीएनएम प्रीतम कुमार ने एक मरीज को गोद लेकर निक्षय मित्र बनने के बाद उन्हें पौष्टिक आहार वितरित किया।

सामाजिक कार्यों में भागीदारी के लिए जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डा. अनिल कुमार सिंह ने भी लोगों से अपील की और बताया कि टीबी की बीमारी किसी भी व्यक्ति को हो सकती है, और इसे सही खानपान और चिकित्सा के माध्यम से छह महीने के अंदर ठीक किया जा सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि कोई भी व्यक्ति या संस्था निक्षय मित्र बनकर इस अभियान का हिस्सा बन सकता है। इसके लिए कम्यूनिटी सपोर्ट पोर्टल पर जाकर आवेदन किया जा सकता है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर