Explore

Search

July 5, 2026 10:24 am

गोरेयाकोठी: मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों में खुशी, पराजित खेमे में छाई उदासी

✍ परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान, गोरेयाकोठी: प्रखंड के 11 पैक्सों के अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को हुए मतदान की मतगणना बुधवार सुबह 8 बजे बसंतपुर उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुरू हुई। मतगणना केंद्र पर आरओ सह बीडीओ डॉ. अभय कुमार ने अन्य कर्मियों के साथ मतगणना की निगरानी की। मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों को जीत का प्रमाण-पत्र सौंपा गया।

इस दौरान डीएम मुकुल कुमार गुप्ता और एसपी अमितेश कुमार ने मतगणना केंद्र का दौरा कर व्यवस्था का जायजा लिया।

निर्वाचित अध्यक्षों की सूची:

सिसई: गायत्री देवी

आज्ञा: सीमा सिन्हा

सरारी उत्तर: बृजकिशोर यादव

सरारी दक्षिण: प्रेमचंद प्रसाद

हेतिमपुर: अभय कुमार सिंह

जामो: अमित कुमार गुप्ता

दुधड़ा: पंकज कुमार राय

सतवार: धुरेंद्र प्रसाद

मुस्तफाबाद: हरेंद्र कुमार द्विवेदी

मझवलिया: प्रदीप कुमार

लिलारु औरंगाबाद: योगेंद्र तिवारी

जीतने वाले प्रत्याशियों का समर्थकों ने माला पहनाकर और अबीर-गुलाल लगाकर भव्य स्वागत किया। दूसरी ओर, पराजित प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में निराशा का माहौल देखने को मिला।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर