Explore

Search

July 5, 2026 10:33 am

सिवान: शहर में 1 से 3 दिसंबर तक आठ घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: शहर के कई क्षेत्रों में नए 11 केवी फीडर के निर्माण कार्य के चलते तीन दिनों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। शहरी सहायक विद्युत अभियंता शिवशंकर सिंह ने बताया कि 1 दिसंबर से 3 दिसंबर तक हर दिन सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली कटौती रहेगी।

उन्होंने बताया कि 11 केवी टाउन एक और 11 केवी हॉस्पिटल रोड फीडर बंद रहेंगे। इसके कारण महादेवा, पुलिस लाइन, खुरमाबाद, चकिया, फतेहपुर बाईपास, तरवारा मोड़ से बाईपास तक, हकाम और बिंदुसार बुजुर्ग क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।

विद्युत अभियंता ने लोगों से अपील की है कि शटडाउन से पहले अपने बिजली संबंधी कार्यों को निपटा लें। यह निर्माण कार्य क्षेत्र में बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति के उद्देश्य से किया जा रहा है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर