Explore

Search

August 5, 2026 8:31 am

बड़हरिया : पहाड़पुर का लाल डीएसपी बन जिले का नाम किया रोशन

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

बड़हरिया : प्रखंड के पहाड़पुर निवासी अभिषेक कुमार ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की संयुक्त परीक्षा में 21वां रैंक हासिल कर डीएसपी पद पर चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। अभिषेक शिक्षक मुन्ना कुमार राम के पुत्र हैं। उनकी इस सफलता से स्वजनों में खुशी का माहौल है।

बताया गया कि अभिषेक दो भाई और दो बहनों में तीसरे नंबर पर हैं। उनके पिता मुन्ना कुमार राम झारखंड में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। अभिषेक के दादा शिवजी राम भी शिक्षक की नौकरी से सेवानिवृत्त हुए हैं। पटना में रहकर अभिषेक ने तैयारी की और पहले ही प्रयास में यह मुकाम हासिल किया।

अपनी सफलता पर अभिषेक ने कहा, “यदि मन में जुनून हो, तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।” उनकी उपलब्धि पर शिक्षक जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रभात, अश्विनी कुमार, संदीप कुमार, सुमन कुमार, जितेंद्र यादव और बैरिस्टर प्रसाद सहित अन्य शिक्षकों व शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर