Explore

Search

April 12, 2026 9:26 pm

सीवान: सराय थाना क्षेत्र में ट्रक ने तीन को रौंदा, एक की मौत, दो घायल

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सीवान के सराय थाना क्षेत्र स्थित एमएम कॉलोनी गेट के पास बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने तीन लोगों को कुचल दिया, जिसमें एक की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के सिसई गांव निवासी 80 वर्षीय शेख शाहिद के रूप में हुई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 6:00 बजे अत्यधिक ठंड के कारण एमएम कॉलोनी गेट के पास तीन लोग आग ताप रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। घटना स्थल पर ही शेख शाहिद की मौत हो गई, जबकि मीरा देवी और मंगरु खान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही सराय थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

शेख शाहिद पिछले 20 दिनों से सीवान में रह रहे थे और भीख मांगकर अपना गुजर-बसर करते थे। रात के समय वह एमएम कॉलोनी में रहते थे। बुधवार सुबह आग तापने के दौरान हादसा हुआ, जिसमें उनकी जान चली गई।

थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि मामले की जांच जारी है। जल्द ही ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर