Explore

Search

July 5, 2026 11:37 am

हथियार के साथ दो गिरफ्तार, वाहन जप्त: गश्ती के दौरान नगर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

✍परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: नगर थाना क्षेत्र के कागजी मोहल्ला में पुलिस ने गश्ती के दौरान पिस्टल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवकों में शुक्ला टोली निवासी राजीव कुमार और एक अन्य शामिल है।

नगर थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि मंगलवार की शाम पुलिस उपनिरीक्षक राहुल कुमार गश्ती कर रहे थे। इसी दौरान कागजी मोहल्ला में एक बाइक पर दो युवक संदिग्ध अवस्था में आते दिखे। शक के आधार पर उन्हें रोककर तलाशी ली गई, जिसमें एक पिस्टल और दो मोबाइल बरामद हुए। पुलिस ने उनकी बाइक को भी जप्त कर लिया।

कड़ी पूछताछ के बाद बुधवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि उनके पास पिस्टल कहां से आया और किसने उपलब्ध कराया।

पुलिस इस संबंध में गहराई से जांच में जुटी हुई है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर