✍🏽परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ
सीवान : जिला समाहरणालय स्थित कार्यालय में जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार को जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान डीएम ने मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना के तहत आर्थिक हल युवाओं को बल देने के लिए बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना और कुशल युवा कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा की।
डीएम ने पांच दिसंबर को बड़े पैमाने पर कार्यशाला का आयोजन करने का निर्देश दिया, जिसमें जिला नियोजन पदाधिकारी और श्रम अधीक्षक को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लाभुकों को लाभ देने का निर्देश दिया गया। समीक्षा के दौरान पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड और मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के मासिक रैंकिंग में संतोष व्यक्त किया गया, जबकि कुशल युवा कार्यक्रम की रैंकिंग से असंतोष व्यक्त किया गया। इसमें सुधार हेतु और अधिक प्रयास करने का निर्देश दिया गया। दिसंबर माह के लिए इन योजनाओं के तहत मासिक लक्ष्य निर्धारित किए गए। बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के लिए 250, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के लिए 500 और कुशल युवा कार्यक्रम के लिए 800 आवेदन प्राप्त करने का लक्ष्य तय किया गया।
इसके साथ ही, कुशल युवा कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित प्रशिक्षण को बढ़ाने के लिए भी निर्देशित किया गया। आधार कार्ड और पैन कार्ड बनाने वाले कर्मियों का बायोमैट्रिक अटेंडेंस बनवाने का भी निर्देश दिया गया।

