Explore

Search

July 5, 2026 11:35 am

असांव : जमीनी विवाद में मारपीट, युवती घायल

✍🏽 परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ

असांव थाना क्षेत्र के बिकऊर गांव में मंगलवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल की पहचान मैरवा थाना क्षेत्र के इमलौली कबीरपुर निवासी कुंदन कुमारी के रूप में हुई है।

घायल ने बताया कि वह बिकऊर में अपने मामा झूलन शाह के घर पर रहती हैं, जहां मामा का पड़ोसियों के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार को भी इसी विवाद को लेकर मारपीट हुई, और एक साजिश के तहत उसे घायल कर दिया गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार किया गया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है, और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर