✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को राहत, एक फेरे के लिए चलेगी विशेष ट्रेन
- 7 मई को तिरूपति से चलेगी स्पेशल ट्रेन
- 12 मई को छपरा से होगी वापसी यात्रा
- सिवान स्टेशन पर दोनों दिशाओं में होगा ठहराव
- ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे
सिवान: रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा को देखते हुए 07443/07444 तिरूपति-छपरा-तिरूपति ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी के संचालन का निर्णय लिया गया है। यह विशेष ट्रेन तिरूपति से 7 मई को तथा छपरा से 12 मई को एक फेरे के लिए चलाई जाएगी।
इस संबंध में वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 07443 तिरूपति-छपरा ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 7 मई को तिरूपति से रात 11:55 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन रेणिगुंटा, राजमपेट, कड़पा, ताडिपत्रि, डोन, कर्नूल सिटी, गदवाल, वनपर्ति रोड, महबूबनगर, शादनगर, काचीगुडा, मलकाजगिरी, कामारेड्डी, निजामाबाद, हजूर साहिब नांदेड़, पूर्णा, हिंगोली, वाशिम, अकोला, मलकापुर, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम, बस्ती, गोरखपुर और देवरिया सदर होते हुए चौथे दिन सिवान स्टेशन पर सुबह 6:20 बजे पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन छपरा के लिए रवाना होगी और सुबह 7:45 बजे छपरा पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 07444 छपरा-तिरूपति विशेष गाड़ी 12 मई को छपरा से सुबह 5:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन सिवान स्टेशन से सुबह 6:10 बजे छूटेगी और विभिन्न स्टेशनों से गुजरते हुए तीसरे दिन दोपहर 12:30 बजे तिरूपति पहुंचेगी।
रेलवे प्रशासन के अनुसार इस विशेष ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के तीन, शयनयान श्रेणी के 13, सामान्य द्वितीय श्रेणी के चार, एलएसएलआरडी का एक तथा जनरेटर सह लगेजयान का एक कोच सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।

