Explore

Search

February 23, 2026 4:09 am

सिवान में ताजुद्दीन, इमाम हुसैन व खुर्शीद उर्फ चेगड़ा गिरफ्तार

सिवान में ताजुद्दीन, इमाम हुसैन व खुर्शीद उर्फ चेगड़ा गिरफ्तार

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

सराय थाना पुलिस की कार्रवाई, चोरी के तीन कुलर बरामद
सिवान जिले में सराय थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले का खुलासा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर मखदूम सराय मिस्कार टोली में छापेमारी कर पुलिस ने चोरी के तीन कुलर बरामद किए हैं तथा तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान थाना क्षेत्र के मखदूम सराय मिस्कार टोली निवासी मोहम्मद ताजुद्दीन, भाई जी उर्फ इमाम हुसैन एवं खुर्शीद उर्फ चेगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
इस संबंध में सराय थानाध्यक्ष विकास कुमार बिट्टू ने बताया कि तीन दिन पूर्व कुछ लोग एक दुकान में कुलर पहुंचाने के लिए वाहन से आए थे। देर रात होने के कारण वे कुलर नहीं उतार सके। इसके बाद उन्होंने थाना क्षेत्र के चमड़ी मंडी स्थित बाइपास के पास वाहन खड़ा कर विश्राम किया। सुबह जब वे जागे तो वाहन से तीन कुलर चोरी पाए गए।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई शुरू की। सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई। इसके बाद छापेमारी कर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार मोहम्मद ताजुद्दीन, इमाम हुसैन एवं खुर्शीद के घर से एक-एक कुलर बरामद हुआ है।
बरामद कुलरों को जब्त कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों की भी तलाश की जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर