सिवान में अज्ञात वाहन ने निजी अस्पताल संचालक को कुचला, मौके पर मौत
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झुनापुर पेट्रोल पंप के पास देर रात हादसा, वाहन चालक फरार
सिवान। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झुनापुर पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार निजी अस्पताल संचालक को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को गुरुवार की सुबह करीब छह बजे मिली, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल सिवान में पोस्टमार्टम कराया, इसके बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बलेथा गांव निवासी दीपक पांडेय के रूप में की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपक पांडेय का बलेथा गांव में निजी अस्पताल संचालित था। बुधवार की देर रात वह अस्पताल बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान झुनापुर पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दीपक पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना के बाद पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में जुटी हुई है, ताकि अज्ञात वाहन एवं चालक की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
लेटेस्ट न्यूज़
मिर्जापुर के इस अस्पताल में शुरू हो रही है सिटी स्कैन सुविधा, सरकारी दाम पर होगी जांच
June 10, 2024
6:28 pm
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कुछ ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें चलेंगी लेट, ये है वजह
June 10, 2024
6:05 pm
लाइव क्रिकेट स्कोर