Explore

Search

March 22, 2026 3:07 pm

सिवान : पकड़ी में फरार युवती की तलाश में हरियाणा पुलिस ने की छापेमारी, नहीं मिली सफलता

पकड़ी में फरार युवती की तलाश में हरियाणा पुलिस ने की छापेमारी, नहीं मिली सफलता
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

पलवल की युवती के मोबाइल की लोकेशन सिवान में मिली, देर रात तक चला सर्च ऑपरेशन

सिवान : महादेवा थाना क्षेत्र के पकड़ी मोड़ के आसपास सोमवार की देर रात हरियाणा पुलिस ने एक फरार युवती की बरामदगी के लिए छापेमारी अभियान चलाया।

जानकारी के अनुसार, युवती हरियाणा के पलवल थाना क्षेत्र की निवासी है और वहां उसके लापता होने की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की जांच के दौरान उसका मोबाइल लोकेशन सिवान जिले के महादेवा थाना क्षेत्र में ट्रेस किया गया, जिसके आधार पर हरियाणा पुलिस की टीम सिवान पहुंची।

महादेवा थानाध्यक्ष निर्भय कुमार ने बताया कि हरियाणा पुलिस के आग्रह पर स्थानीय थाना क्षेत्र के पकड़ी मोड़ एवं आसपास के इलाकों में संयुक्त रूप से छापेमारी की गई। देर रात तक चली इस कार्रवाई के बावजूद युवती की बरामदगी नहीं हो सकी है।

उन्होंने बताया कि मोबाइल की लोकेशन जिन स्थानों पर दिख रही थी, वहां विशेष रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसके अलावा आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। फिलहाल युवती की तलाश जारी है और हरियाणा पुलिस लगातार स्थानीय पुलिस के साथ संपर्क में बनी हुई है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर