Explore

Search

March 14, 2026 11:56 am

सिवान : प्रधानमंत्री की सभा के दिन थमा सिवान शहर, चौक-चौराहे रहे सुनसान

प्रधानमंत्री की सभा के दिन थमा सिवान शहर, चौक-चौराहे रहे सुनसान
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

जाम से राहत, सड़कों पर पसरा सन्नाटा, शाम को लौटी बाजारों में रौनक

सिवान: शुक्रवार को जसौली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा का असर पूरे जिले में दिखा। आम दिनों में जाम की समस्या से जूझने वाले सिवान शहर की रफ्तार इस दिन थम गई। शहर के बबुनिया चौक, अस्पताल मोड़, दरबार मोड़, जेपी चौक, गोपालगंज चौक, बड़ी मस्जिद, कचहरी रेलवे स्टेशन, सुदर्शन चौक, सिसवन ढाला समेत सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी कम चहल-पहल रही।

सड़कों पर वाहनों और लोगों की आवाजाही बेहद कम रही, जिससे पूरे दिन जाम से राहत मिली। ऐसा प्रतीत हुआ मानो पूरा शहर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल हो गया हो। दुकानों पर ग्राहक कम नजर आए और यातायात पूरी तरह सामान्य रहा।

हालांकि, शाम ढलते ही बाजारों में रौनक लौट आई। लोग खरीदारी के लिए निकलने लगे और दुकानों पर चहल-पहल बढ़ गई।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर