Explore

Search

August 4, 2026 6:59 am

आंदर : वित्त रहित शिक्षकों ने काला बिल्ला लगा जताया विरोध

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

आंदर (सिवान): वित्त रहित शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा पटना के आह्वान पर आंदर प्रखंड के अर्कपुर स्थित महाविद्यालय के वित्त रहित शिक्षकों ने बुधवार को विभिन्न मांगों को लेकर काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया। उनकी प्रमुख मांगों में सात वर्षों से लंबित अनुदान का एकमुश्त भुगतान, अनुदान के बदले वेतनमान की व्यवस्था, कार्यरत सभी शिक्षकों की सेवा स्थायी करने, सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाने तथा सेवा नियुक्ति के बाद पेंशन देने की मांग शामिल रही।

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान महाविद्यालय के प्रशासक डॉ. रवींद्र कुमार सिंह, निदेशक राणा रविकेश रंजन, प्राचार्य प्रो. राजेश्वरी सिंह, प्रधान लिपिक पप्पू कुमार प्रसाद, सत्येंद्र मिश्रा, रुद्रप्रताप सिंह, उपेंद्र कुमार दास, नन्हें यादव, विश्वनाथ यादव समेत कई शिक्षक उपस्थित रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर