Explore

Search

May 16, 2026 1:39 am

भगवानपुर हाट: इलेक्ट्रिक दुकान का ताला तोड़कर ढाई लाख की संपत्ति चोरी

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

रात के अंधेरे में चोरों का आतंक, दुकानदारों में दहशत

भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के एनएच-331 स्थित हिलसड़ चौक के समीप बुधवार की रात चोरों ने एक इलेक्ट्रिक दुकान का ताला तोड़कर करीब ढाई लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना के बाद आसपास के दुकानदारों में भय का माहौल व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

बताया जाता है कि जगदीशपुर निवासी रामपुकार सिंह बुधवार की देर शाम अपनी इलेक्ट्रिक दुकान बंद कर घर चले गए थे। इसी दौरान देर रात चोरों ने दुकान की खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया और 240 सीलिंग फैन, 5 मिक्सर मशीन, 5 इंडक्शन चूल्हा, 5 आयरन, 2 सेट होम थिएटर और 24 बाइक की बैटरियां चोरी कर लीं

सुबह पहुंचकर देखा टूटा ताला, दंग रह गए दुकानदार

गुरुवार सुबह जब रामपुकार सिंह दुकान खोलने पहुंचे, तो खिड़की और ताले को टूटा देख हतप्रभ रह गए। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान गायब था और अन्य सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने तुरंत आसपास के दुकानदारों को घटना की जानकारी दी, जिससे मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

पुलिस जांच में जुटी, इलाके में चोरी की वारदातें बढ़ीं

इस घटना के बाद डर के माहौल में दुकानदारों ने पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पीड़ित दुकानदार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है

गौरतलब है कि इसके पहले भी 15 फरवरी को इसी चौक से एक बाइक चोरी की घटना हो चुकी है। इसके अलावा पिछले दो महीनों के भीतर एक जनरल स्टोर में भी चोरी की घटना सामने आई थी

पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर