परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
14 दिसंबर की रात सराय थाना क्षेत्र के मखदूम सराय लहेरा टोली मोहल्ला में रंगदारी मांगने आए मो. सैयद अली और इमामुद्दीन उर्फ फकीरा की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने मैरवा स्थित सब्जी बाजार और अन्य स्थानों पर छापेमारी की।
पुलिस ने छापेमारी के दौरान संदिग्ध घरों की तलाशी ली, लेकिन सभी आरोपी फरार होने में सफल रहे। हालांकि, पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा की मदद से सभी अज्ञात आरोपियों की पहचान कर ली है। इस छापेमारी का नेतृत्व सराय थानाध्यक्ष धमेंद्र कुमार कर रहे हैं। पुलिस के डर से घटना में शामिल सभी आरोपी अपना घर छोड़कर फरार हो गए हैं।
Author: Samay Siwan
Post Views: 2

