Explore

Search

August 5, 2026 1:13 pm

आंदर : पदाधिकारियों ने किया नवनिर्मित पशु चिकित्सालय का निरीक्षण

✍🏽 परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ

आंदर (सिवान): शुक्रवार को आंदर प्रखंड के असांव स्थित नवनिर्मित प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय भवन का निरीक्षण जिला कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग के ज्योति प्रकाश सिंह और जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. एहसानुल होदा ने संयुक्त रूप से किया।

इस निरीक्षण के दौरान पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि आगामी तीन से चार माह में पशु चिकित्सा कार्य शुरू कर दिया जाएगा। यह भवन 29 लाख 31 हजार रुपये की लागत से बनाया गया था और इसका उद्घाटन 13 जनवरी 2012 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किया गया था। हालांकि, 12 साल बाद भी इस भवन में चिकित्सा कार्य शुरू नहीं हो पाया और भवन जर्जर हो गया है।

इस दौरान रामा भगत, राजू खान, मनोज गुप्ता, राहुल गोड़, धूपन यादव, पंकज यादव समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर