Explore

Search

April 11, 2026 3:09 am

सिवान : मद्य निषेध टीम ने यूपी सीमावर्ती क्षेत्र में छापेमारी, शराब विनिष्ट

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान। मद्य निषेध की टीम ने यूपी सीमावर्ती क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाकर बड़ी मात्रा में चुलाई शराब बरामद कर उसे नष्ट किया। इस दौरान तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

उत्पाद इंस्पेक्टर पीयूष राज ने बताया कि मद्य निषेध सिवान, गोपालगंज और आबकारी देवरिया उत्तर प्रदेश की संयुक्त टीम ने सीमावर्ती इलाकों में छापेमारी की, जिसमें 1500 किलोग्राम जावा महुआ और 100 लीटर चुलाई शराब को नष्ट किया गया। इसके अलावा, देवरिया के श्रीरामपुर बाजार में दो शराब दुकानों का निरीक्षण भी किया गया।

टीम ने रघुनाथपुर क्षेत्र में छापेमारी कर दो बाइकों और एक कार से 52 कार्टन विदेशी शराब बरामद की। इस दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। सियाहिपुल चेकपोस्ट पर एक बाइक से 12 लीटर देसी शराब जब्त की गई और दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। धरनी छापर चेकपोस्ट से एक बाइक पर 8.64 लीटर विदेशी शराब पकड़ी गई।

मद्य निषेध टीम की यह छापेमारी शराब तस्करी को रोकने और समाज में शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ कठोर कदम उठाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर