✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सिवान : नगर थाना क्षेत्र के सोनार टोली निवासी संतोष गुप्ता ने एसपी को आवेदन देकर मोहल्ले के ही एक व्यक्ति पर जबरन भूमि कब्जा करने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में संतोष गुप्ता ने बताया कि उनका खाता नं. 48, सर्वे नं. 485, प्लॉट नं. 198 रकबा एक कट्ठा तीन धुर है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पड़ोसी द्वारा उनकी भूमि पर जबरन निर्माण कराया जा रहा है और जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो उन्हें हत्या की धमकी दी जा रही है। संतोष गुप्ता ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।
Author: Samay Siwan
Post Views: 2

