Explore

Search

June 22, 2026 3:38 am

हुसैनगंज : करहनु में सीएम के संभावित भ्रमण को ले तैयारी जोरों पर

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

हुसैनगंज (सिवान): प्रखंड के मचकना पंचायत के करहनु पंचायत सरकार भवन पर 24 दिसंबर को मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर समित कुमार सिंह के निगरानी में सभी तैयारियाँ जोर-शोर से की जा रही हैं। इस संदर्भ में, डीएम मुकुल कुमार गुप्ता, एसपी अमितेश कुमार, डीसीएलआर शाहबाज खान, डीडीसी मुकेश कुमार और अन्य अधिकारियों ने 13 दिसंबर को करहनु पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया था। बीडीओ राहुल कुमार और मनरेगा पीओ अरविंद चंद दास ने बताया कि मुख्यमंत्री के भ्रमण को लेकर पंचायत सरकार भवन परिसर में मिट्टी भराई, पेवर ब्लॉक, हाट, अतिरिक्त उप स्वास्थ्य केंद्र की चारदीवारी, तालाब की चारों ओर मिट्टी भराई, तथा सड़क निर्माण का सौंदर्यीकरण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। इस कार्य की नियमित निगरानी जिला स्तर के अधिकारियों द्वारा की जा रही है। ग्रामीणों में इस कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर