Explore

Search

February 23, 2026 4:11 am

होली पर सिवान को बड़ी सौगात: अमृतसर–कटिहार और अमृतसर–मानसी के बीच चलेंगी विशेष गाड़ियां

होली पर सिवान को बड़ी सौगात: अमृतसर–कटिहार और अमृतसर–मानसी के बीच चलेंगी विशेष गाड़ियां

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

होली में बढ़ी भीड़ को देखते हुए रेलवे का फैसला, सिवान में निर्धारित ठहराव

होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने अमृतसर से बिहार के लिए दो जोड़ी होली विशेष गाड़ियों के संचालन की घोषणा की है। इन विशेष ट्रेनों के चलने से सिवान सहित पूर्वांचल और उत्तर बिहार के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। वाराणसी मंडल के जनसंपर्क पदाधिकारी अशोक कुमार ने इसकी आधिकारिक जानकारी दी है।
अमृतसर–कटिहार–अमृतसर होली विशेष
04614/04613 अमृतसर–कटिहार–अमृतसर होली विशेष गाड़ी का संचालन तीन फेरों के लिए किया जाएगा। यह गाड़ी अमृतसर से 25 फरवरी, 1 मार्च एवं 5 मार्च को 14.15 बजे प्रस्थान करेगी। मार्ग में व्यास जंक्शन, जलंधर सिटी, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, गोंडा, बस्ती और गोरखपुर होते हुए दूसरे दिन सिवान 13.25 बजे पहुंचेगी। इसके बाद छपरा, हाजीपुर, बरौनी, खगड़िया, मानसी और नवगछिया होते हुए तीसरे दिन कटिहार पहुंचेगी।
वापसी में 04613 कटिहार–अमृतसर होली विशेष गाड़ी 27 फरवरी, 3 मार्च एवं 7 मार्च को कटिहार से 04.00 बजे प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी सिवान से 13.05 बजे छूटकर विभिन्न स्टेशनों से गुजरते हुए दूसरे दिन 14.40 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
अमृतसर–मानसी–अमृतसर होली विशेष
04610/04609 अमृतसर–मानसी–अमृतसर होली विशेष गाड़ी भी तीन फेरों के लिए चलाई जाएगी। यह गाड़ी अमृतसर से 25, 28 फरवरी एवं 4 मार्च को 20.10 बजे प्रस्थान करेगी। व्यास जंक्शन, जलंधर सिटी, फगवाड़ा, सरहिंद, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोंडा और गोरखपुर होते हुए दूसरे दिन सिवान 19.22 बजे पहुंचेगी। इसके बाद छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय और खगड़िया होते हुए तीसरे दिन 02.30 बजे मानसी पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 04609 मानसी–अमृतसर होली विशेष गाड़ी 26 फरवरी, 2 मार्च एवं 6 मार्च को मानसी से 04.00 बजे प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी सिवान से 11.47 बजे छूटकर विभिन्न स्टेशनों से गुजरते हुए दूसरे दिन 13.15 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
होली के दौरान पंजाब और हरियाणा सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में प्रवासी कामगार और छात्र बिहार लौटते हैं। विशेष ट्रेनों के संचालन से सामान्य ट्रेनों पर दबाव कम होगा और यात्रियों को आरक्षित टिकट मिलने में सहूलियत होगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से समय पर स्टेशन पहुंचने तथा अधिकृत माध्यम से ही टिकट बुक कराने की अपील की है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर