Explore

Search

March 21, 2026 10:17 pm

हुसैनगंज : हाईटेंशन तार से निकली चिंगारी से लगी आग, दस बीघे में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बड़रम एवं पचरुखी थाना के मल्लूपुर गांव में हाईटेंशन तार से निकली चिंगारी से आग लगने से भारी नुकसान हुआ। इस अगलगी में करीब दो दर्जन किसानों की 10 बीघे में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।

मुखिया प्रतिनिधि राजेंद्र राम ने बताया कि पछुआ हवा तेज होने के कारण खेतों से होकर गुजरने वाले हाईटेंशन तार से चिंगारी गिरने से आग लग गई। बड़रम निवासी रामनाथ महतो, भगवान महतो, स्वामीनाथ महतो, जलेश्वर महतो, रमेशर महतो, तिलेसर महतो, छठु महतो, राजेंद्र राम, राजेंद्र महतो सहित मल्लूपुर के कई किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे गांव में अफरातफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक खेतों में खड़ी करीब 10 बीघे की गेहूं की फसल जल चुकी थी।

इस संबंध में सीओ दिव्य प्रकाश ने बताया कि सभी पीड़ित किसानों की क्षतिग्रस्त फसलों की जांच कर उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा। इस घटना से किसानों में गहरा आक्रोश और चिंता का माहौल है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर