Explore

Search

March 22, 2026 12:09 am

हुसैनगंज : हत्या के प्रयास में वांछित अभियुक्त हथियार सहित गिरफ्तार

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

हुसैनगंज (सिवान) : हुसैनगंज थाना की गश्त दल ने बुधवार की शाम हबीबनगर गांव में छापेमारी कर हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त धर्मेंद्र कुमार यादव को एक कट्टा व दो गोली के साथ गिरफ्तार किया।

थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान धर्मेंद्र यादव ने स्वीकार किया कि उसे यह हथियार पकवलिया निवासी जितेंद्र कुमार यादव उर्फ जिम्मी ने आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के लिए दिया था। धर्मेंद्र यादव के खिलाफ पहले से ही हुसैनगंज थाना में कांड संख्या 76/11, 123/18, 20/23 एवं 397/24 दर्ज हैं। वहीं, कांड संख्या 111/25 के तहत जितेंद्र कुमार यादव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करते हुए धर्मेंद्र कुमार यादव को गुरुवार को जेल भेज दिया।

 

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर