Explore

Search

July 5, 2026 5:57 am

हुसैनगंज : स्कॉर्पियो से 761 लीटर शराब बरामद, तस्कर फरार

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सीवान के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छपिया गांव के समीप शुक्रवार शाम उत्पाद विभाग की टीम ने एक स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में शराब बरामद की। तस्कर वाहन छोड़कर फरार होने में सफल रहा। उत्पाद इंस्पेक्टर पीयूष राज ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एएसआई यशवंत पटेल के नेतृत्व में छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो से 761.760 लीटर शराब बरामद हुई, जिसमें 468 लीटर देसी और 293.76 लीटर विदेशी शराब शामिल है। मामले में मध निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर तस्कर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर