Explore

Search

June 21, 2026 10:36 pm

हुसैनगंज : सड़क दुर्घटना में वृद्ध समेत तीन लोग घायल

  1. ✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

हुसैनगंज :थाना क्षेत्र के सिवान-सिसवन एसएच-89 पर खोदाईबारी मोड़ के पास रविवार सुबह करीब नौ बजे हुई सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज एक निजी क्लिनिक में किया गया।

घायलों की पहचान खोदाईबारी निवासी वृद्ध बैजू यादव तथा सिसवन थाना क्षेत्र के अरजानीपुर निवासी रवि कुमार और सचिन कुमार के रूप में हुई है। घटना के दौरान बैजू यादव साइकिल से जा रहे थे, तभी सिसवन की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार रवि कुमार और सचिन कुमार भी घायल हो गए।

घटना के बाद परिजनों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बाइक को कब्जे में ले लिया

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर