Explore

Search

February 23, 2026 4:14 am

हुसैनगंज: श्रीकांत धाम में 20 मार्च से आयोजित होगा श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ

हुसैनगंज: श्रीकांत धाम में 20 मार्च से आयोजित होगा श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

बीएचयू के प्रोफेसर करेंगे कथा वाचन, ध्वजारोहण के साथ कैलेंडर जारी
हुसैनगंज प्रखंड के हथौड़ा गांव स्थित श्रीबांके बिहारी मंदिर श्रीकांत धाम के प्रांगण में 20 मार्च से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक अनुष्ठान श्रीबांके बिहारी मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न होगा।
यज्ञ के शुभारंभ के पूर्व ध्वजारोहण किया गया तथा आयोजन से संबंधित कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया गया। आयोजक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि 20 मार्च से 28 मार्च तक चलने वाले इस ज्ञान यज्ञ के तहत 20 मार्च को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें क्षेत्र की लगभग 5100 महिलाएं एवं कुंवारी कन्याएं भाग लेंगी। यज्ञ की पूर्णाहुति 28 मार्च को संपन्न होगी।
इस यज्ञ के व्यास काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी के प्रोफेसर डॉ. शैलेश कुमार तिवारी जी महाराज होंगे, जो प्रतिदिन कथा वाचन करेंगे। मुख्य यजमान के रूप में श्रीमती रीता देवी एवं अनिल कुमार पांडेय की भूमिका रहेगी।
आयोजन समिति के सचिव अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि कलश यात्रा हाथी-घोड़ा और बैंड-बाजे के साथ भव्य रूप से निकाली जाएगी। यह यज्ञ क्षेत्रवासियों के कल्याण एवं सुख-समृद्धि की कामना के लिए आयोजित किया जा रहा है। यज्ञ के दौरान प्रतिदिन महाप्रसाद का वितरण भी किया जाएगा।
कैलेंडर जारी करने के अवसर पर वरीय अधिवक्ता जयनाथ सिंह, जैन पांडेय, अमृत राज पांडेय, लालबाबू पांडेय, सुमित कुमार, अशोक कुमार यादव, पप्पू कुमार, सुभाष कुमार, अजय कुमार यादव, रंजना पांडेय, इंदिरा पांडेय, सचिन यादव सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर