Explore

Search

April 11, 2026 4:38 am

हुसैनगंज : शारीरिक शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार से

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

हुसैनगंज (सिवान): प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र में जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेशानुसार 26 से 28 दिसंबर तक प्रखंड के सभी शारीरिक शिक्षकों को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।

यह प्रशिक्षण बिहार राज्य खेल खोज प्रतियोगिता मशाल 2024 के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। जिला स्तर पर प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षु एमएस उच्च विद्यालय के क्रीड़ा सचिव जफर इमाम, मध्य विद्यालय हबीबनगर के शारीरिक शिक्षक वाल्मीकि ओझा, गयादास कबीर उच्च विद्यालय रसीद चक के कंप्यूटर शिक्षक नीरज कुमार एवं उच्च विद्यालय हथौड़ा के कंप्यूटर शिक्षक ब्रजेश कुमार सिंह द्वारा प्रखंड के सभी शारीरिक शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर