Explore

Search

March 10, 2026 1:47 pm

हुसैनगंज व बड़हरिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, आपसी भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

शांति भंग करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

सीवान : जिले के हुसैनगंज एवं बड़हरिया थाना परिसर में शनिवार को होली को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों और शांति समिति के सदस्यों ने आपसी भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की। साथ ही शांति भंग करने वाले और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

बैठक में प्रशासन ने स्पष्ट किया कि होली में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और किसी भी तरह के अशांति फैलाने वाले तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। शांति समिति के सदस्यों ने कहा कि अगर किसी भी तरह से शांति भंग होने की संभावना हो तो तुरंत प्रशासन को सूचना दें, जिससे गोपनीय रखते हुए उचित कार्रवाई की जाएगी।

हुसैनगंज थाना परिसर में हुई बैठक की अध्यक्षता सीओ दिव्य प्रकाश और थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने की। इस दौरान मुखिया राजीव कुमार, टूना अंसारी, रजनीश कुमार, ज़ुल्फिकार अली भुट्टो, अरमानुल्लाह सिद्दीकी और मिथिलेश यादव उपस्थित रहे।

वहीं, बड़हरिया थाना परिसर में बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा और बीडीओ संदीप कुमार ने की। बैठक में प्रेम प्रकाश सोनी, सुनील चंदेल, वीरेंद्र प्रसाद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर