Explore

Search

March 22, 2026 12:08 am

हुसैनगंज: रामनवमी को लेकर 312 लोगों ने भरा बांड

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन की कड़ी निगरानी

हुसैनगंज (सीवान): रामनवमी पर्व के मद्देनजर प्रशासन ने शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कड़ा रुख अपनाया है। कार्यपालक दंडाधिकारी शिवेंद्र कुमार, सीओ दिव्य प्रकाश और थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह की मौजूदगी में प्रखंड क्षेत्र के 453 लोगों पर बीएनएस 126 (पूर्व में 107) की कार्रवाई की गई। इस प्रक्रिया के तहत 312 लोगों ने दंडाधिकारी के समक्ष अपना बांड भरा।

प्रशासन ने सिधवल, हबीबनगर, टिकरी, मड़कन, हथौड़ा, हरिहांस, गोपालपुर, छपियां, छाता, बड़रम सहित सभी पंचायतों में निगरानी बढ़ा दी है। कार्यपालक दंडाधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई छह अप्रैल को आयोजित रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से की जा रही है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी असामाजिक गतिविधि पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर