Explore

Search

March 22, 2026 1:27 am

हुसैनगंज: युवक से मारपीट कर 40 हजार रुपये लूटे, नौ पर प्राथमिकी दर्ज

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

फाजिलपुर में घात लगाकर हमला, पीड़ित अस्पताल में भर्ती

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के फाजिलपुर में 19 मार्च की देर शाम एक युवक से मारपीट कर 40 हजार रुपये लूटने की घटना सामने आई है। पीड़ित नईम सिद्दीकी ने थाने में आवेदन देकर नौ लोगों को आरोपित किया है। घटना के दौरान हमलावरों ने उसे घेरकर पैसे छीने और विरोध करने पर बुरी तरह पीट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पीड़ित ने बताया कि वह हुसैनगंज चट्टी से घर लौट रहा था, तभी फाजिलपुर चौधरी मोड़ के पास पंकज यादव और सात-आठ अन्य लोग घात लगाए बैठे थे। उन्होंने उसे रोककर जबरदस्ती जेब टटोलने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह बेहोश हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने उसे इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि मामले में सभी आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर