Explore

Search

June 21, 2026 9:06 pm

हुसैनगंज में ट्रक और जीप की जोरदार टक्कर, थार के उड़े परखच्चे

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

हुसैनगंज (सिवान): थाना क्षेत्र के आंदर-सिवान मुख्य मार्ग पर बघौनी स्थित मखदुम बाबा के मजार के समीप गुरुवार की सुबह बालू लदे ट्रक और जीप (थार) के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर में ट्रक को मामूली नुकसान हुआ, जबकि थार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई

घटना थाना से महज दो किलोमीटर की दूरी पर हुई, लेकिन किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटनास्थल पर 112 की पुलिस टीम भी पहुंची थी, बावजूद इसके थार के मालिक ने क्षतिग्रस्त वाहन को अपने साथ ले जाकर हटवा दिया, जबकि बालू लदा ट्रक घटनास्थल पर ही खड़ा है

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर