Explore

Search

June 21, 2026 10:32 pm

हुसैनगंज : महिला ने लगाया एक लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

हुसैनगंज (सिवान): थाना क्षेत्र के छपियां निवासी आमना खातून ने थाना में आवेदन देकर हामिद हुसैन पर एक लाख रुपये रंगदारी मांगने और मारपीट करने का आरोप लगाया है

आवेदन में आमना खातून ने कहा कि फरवरी की शाम 4 बजे वह अपनी खरीदी हुई जमीन पर दीवार खड़ी करा रही थी, तभी हामिद हुसैन एवं उनकी पत्नी वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि एक महीने पहले भी एक लाख रुपये रंगदारी मांगी गई थी, और बिना पैसा दिए काम कराने पर विरोध किया गया

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर हामिद हुसैन और उनके स्वजनों ने मिलकर मारपीट कर घायल कर दिया, साथ ही घर में घुसकर 80 हजार रुपये के कीमती सामान की चोरी कर ली और मुकदमा करने पर जान से मारने की धमकी दी

इस मामले में थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर