Explore

Search

March 21, 2026 10:18 pm

हुसैनगंज : मजदूर दिवस पर गोपालपुर नगर पंचायत ने किया सफाई कर्मियों का सम्मान

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

कार्यक्रम में मुख्य पार्षद व उपाध्यक्ष ने अंगवस्त्र व मिठाई देकर किया प्रोत्साहित

हुसैनगंज (सिवान): गोपालपुर नगर पंचायत कार्यालय में गुरुवार को मजदूर दिवस के अवसर पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें नगर पंचायत के सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत के मुख्य पार्षद इमाम जाकिर एवं उपाध्यक्ष फहद अहमद ने संयुक्त रूप से की।

समारोह के दौरान सभी सफाई कर्मियों को अंगवस्त्र व मिठाई देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने सफाईकर्मियों की निःस्वार्थ सेवा की सराहना करते हुए कहा कि नगर की स्वच्छता में उनका योगदान अतुलनीय है।

इस अवसर पर वार्ड पार्षद कमरुद्दीन अंसारी, मेहंदी इमाम, शाह आलम अंसारी, मुकेश चौधरी, वार्ड प्रतिनिधि धनंजय साह, सुपरवाइजर भूलन अंसारी सहित नगर पंचायत के अन्य वार्ड पार्षद व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर