Explore

Search

March 22, 2026 7:09 am

हुसैनगंज : मचकना मुखिया का भाई गायब, जांच में जुटी पुलिस

✍🏽परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान : हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मचकना पंचायत के वर्तमान मुखिया सिंटू सिंह के भाई और नगर थाना क्षेत्र के आंदर ढाला लक्ष्मीपुर निवासी रितेश सिंह 24 दिसंबर से रहस्यमय तरीके से गायब हैं। उनके परिवार को अनहोनी की आशंका सताने लगी है। इसी बीच 7 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा के तहत मचकना पंचायत के करहनू गांव में आगमन को लेकर मामला और संवेदनशील हो गया है।

इस संबंध में रितेश सिंह की पत्नी आरती सिंह ने नगर थाना में आवेदन देकर हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मड़कन निवासी नंदजी प्रसाद पर उनके पति को गायब करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, लेकिन पांच दिन बीत जाने के बाद भी रितेश सिंह का कोई सुराग नहीं मिला है।

आरती सिंह ने आवेदन में बताया कि 24 दिसंबर को उनके पति रितेश सिंह अपने मित्र नंदजी प्रसाद के पास गए थे। दोपहर करीब एक बजे नंदजी प्रसाद ने उनके मोबाइल पर फोन कर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए बताया कि वे खा-पी रहे हैं। कुछ देर बाद रितेश घर लौटे, लेकिन किसी से कुछ नहीं बोले और फोन घर पर ही छोड़कर हाजीपुर अपने क्लाइंट से चेक लेने जाने की बात कहकर निकल गए। वे अपने देवर प्रिंस उर्फ कुनाल कुमार सिंह के साथ जंक्शन तक गए, लेकिन उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला।

परिवार के मुताबिक, रितेश सिंह बजाज एलायंस इंश्योरेंस कंपनी में कार्यरत हैं। घटना के बाद उनके घर वाले और पुलिस मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर इस मामले में कुछ भी बताने से बच रहे हैं।

पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और सभी संभावित पहलुओं पर नजर बनाए हुए है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर