Explore

Search

June 21, 2026 8:59 pm

हुसैनगंज: भूमि विवाद में 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

पीड़ित ने थाना में दी शिकायत, आरोपी ने आरोपों को बताया निराधार

हुसैनगंज (सिवान)। थाना क्षेत्र के हुसैनगंज बाजार निवासी सुनील कुमार सोनी ने 15 मार्च को थाना में आवेदन देकर मड़कन निवासी इरशाद अनवर और उनके सहयोगियों पर भवन निर्माण कार्य में बाधा डालने, धमकी देने और 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाया

पीड़ित ने बताया कि उन्होंने टेढ़ीघाट के पास एक जमीन खरीदी थी, जहां निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान चार मार्च को इरशाद अनवर चार-पांच अज्ञात लोगों के साथ वहां पहुंचे और काम रुकवा दिया। विरोध करने पर उन्होंने गाली-गलौज की और निर्माण के बदले 10 लाख रुपये रंगदारी की मांग की। रुपये देने से इंकार करने पर धमकी दी गई

सुनील कुमार सोनी ने बताया कि उनके पास गाली-गलौज की कॉल रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। इस मामले में थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने कहा कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। वहीं, इरशाद अनवर ने इन आरोपों को निराधार बताया है

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर