Explore

Search

June 21, 2026 10:34 pm

हुसैनगंज : भूमि विवाद में मारपीट, एक घायल

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छपिया गांव में शनिवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल की पहचान छपिया बुजुर्ग निवासी हामिद हुसैन के रूप में हुई है। उनके स्वजनों ने बताया कि पट्टीदार जबरन उनकी जमीन पर मकान का निर्माण करा रहे थे, जिसे रोकने के लिए हामिद वहां गए। इसी दौरान हमलावरों ने उन पर हमला कर घायल कर दिया

घटना के बाद स्वजन घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराए, जहां इलाज जारी है। स्वजनों ने यह भी बताया कि पहले भी उन पर चाकू से हमला किया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर