Explore

Search

March 19, 2026 1:50 am

हुसैनगंज : भूमि विवाद में दो पट्टीदारों के बीच मारपीट, 12 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

चार लोग घायल, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाया आरोप
बिंदवल गांव में जमीन विवाद को लेकर हिंसक झड़प

  • दोनों पक्षों के चार लोग घायल
  • 10 नामजद व 2 अज्ञात पर केस दर्ज
  • पुलिस ने जांच शुरू कर कार्रवाई तेज की

हुसैनगंज (सिवान): थाना क्षेत्र के बिंदवल गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पट्टीदारों के बीच हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाना में आवेदन देकर आरोप लगाए हैं।
पहले पक्ष से सत्येंद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके पट्टीदार श्रीराम सिंह ने मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष से नीतीश कुमार ने अपने चचेरे भाई उत्तम सिंह सहित अन्य लोगों पर हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है।
इस मामले में हुसैनगंज थाना अध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर कुल 10 नामजद एवं 2 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर