Explore

Search

March 22, 2026 4:14 am

हुसैनगंज : भूमि विवाद को लेकर मारपीट, दोनों पक्षों से 10 नामजद

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

हुसैनगंज (सिवान): थाना क्षेत्र के छपियां सुरापुर गांव में चार फरवरी की सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाना में आवेदन देकर एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है

एक पक्ष का आरोप

घटना के संबंध में दसईं मांझी ने थाना में आवेदन देकर अपने पट्टीदार विक्रमा मांझी, संजय मांझी, सोना देवी, दुलारी देवी सहित 4-5 अज्ञात लोगों पर मारपीट करने और गले से सोने की चेन छीनने का आरोप लगाया है

दूसरे पक्ष का आरोप

वहीं, प्रभावती देवी ने थाना में आवेदन देकर पट्टीदार दीपक मांझी, दसई मांझी, फागु मांझी, लड्डन मांझी, गोविंदा मांझी, नैना देवी एवं पांच-छह अज्ञात लोगों पर मारपीट और गले से मंगलसूत्र छीनने का आरोप लगाया है

पुलिस की कार्रवाई

थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि दोनों पक्षों से कुल 10 नामजद और 10 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर