Explore

Search

March 17, 2026 6:51 am

हुसैनगंज: बाइक चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक घायल, गोरखपुर में चल रहा इलाज

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मड़कन निवासी लालू कुमार यादव ने थाना में आवेदन देकर बाइक चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 13 जनवरी की देर शाम उनका भाई धर्मेंद्र यादव टेढ़ीघाट बाजार से सब्जी खरीदकर पैदल घर लौट रहे थे, तभी टेढ़ीघाट स्थित मसान माई मंदिर मोड़ की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे बाइक चालक ने उन्हें धक्का मार दिया। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से भाग निकला, जबकि घायल धर्मेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया

वर्तमान में गोरखपुर स्थित अस्पताल में उनका इलाज जारी है। इस मामले में थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि बाइक चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर